कासगंज: जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा के परियोजना अधिकारी विद्याशंकर पाल ने जनसामान्य को सूचित किया है कि सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनायें निःशुल्क हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व स्वरोजगार योजना की जानकारी स्वयं ही कार्यालय से करें। किसी भी अंजान बाहरी व्यक्ति के बहकावे मंे न आयें और इसके बदले किसी भी व्यक्ति को कोई पैसा न दें। कोई व्यक्ति आपके मोबाइल पर काम कराने के लिये या आपके घर जाकर स्वयं अथवा किसी को भेजकर पैसे की मांग करता है तो उसे किसी भी दशा में पैसा नहीं दें। इसकी शिकायत सीधे कलेक्ट्रेट परिसर कासगंज स्थित डूडा कार्यालय से करें अथवा 112 नम्बर डायल कर पैसे की मांग करने वाले को पुलिस को सौंप दें।
————-
