कासगंज: मा0 उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर) राज्य महिला आयोग उ0प्र0 श्रीमती अंजू चौधरी द्वारा सोमवार 04 जुलाई 2022 को पूर्वान्ह 11ः30 बजे से महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के लिये कलेक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई की जायेगी तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ महिला उत्पीड़न के सम्बंध में बैठक करेंगी।
मा0 उपाध्यक्ष द्वारा अपरान्ह 2ः30 बजे से, मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत महिलाओं से सम्बंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ दिलाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम हेतु ग्रामीण क्षेत्र में चौपाल लगाई जायेगी। अपरान्ह 4ः30 बजे वृद्वाश्रम का निरीक्षण किया जायेगा।
—————