कस्तूरबा गंाधी आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण।
कासगंज: राज्य महिला आयोग उ0प्र0 की सदस्या श्रीमती निर्मला दीक्षित ने सोरों स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई कर पीड़ित महिलाओं के दुखदर्द और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता से सुनकर इनके शीघ्र निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिये।
श्रीमती दीक्षित के समक्ष 13 महिलाओं ने घरेलू हिंसा, आपसी विवाद, उत्पीड़न, मारपीट, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, दहेज प्रथा, गुजारा भत्ता, जमीनी विवाद आदि से सम्बंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये। श्रीमती दीक्षिति ने कहा कि राज्य महिला आयोग का कार्य मात्र महिला उत्पीड़न की शिकायतों को सुनना ही नहीं है, बल्कि महिलाओं को सशक्त करना है और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। सरकार की मंशा है कि महिलायें स्वस्थ, सशक्त, शिक्षित, सुरक्षित, स्वावलंबी तथा आत्म निर्भर बनें तथा अपने अधिकारों को पहचानें। महिलाओं को पूर्ण सम्मान, सुरक्षा और त्वरित न्याय मिले। जिसके लिये केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनायें संचालित की जा रही हैं। महिलायें इनका भरपूर लाभ उठायें।
तत्पश्चात श्रीमती दीक्षित ने कस्तूरबा गंाधी आवासीय विद्यालय हिम्मतपुर सई का निरीक्षण किया। हाजिरी रजिस्टर एवं व्यवस्थाओं को चैक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जनसुनवाई के दौरान विधायक कासगंज देवेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर हरीओम वर्मा, एएसडीएम/प्रभारी डीपीओ नितिन कुमार, सीओ सिटी, महिला थाना प्रभारी, डीएसओ, दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी के साथ ही बेसिक व माध्य0शिक्षा तथा सम्बंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
———-