कासगंज: राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती निर्मला दीक्षित ने कासगंज के सहावर गेट स्थित वृद्वाश्रम का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर श्रीमती दीक्षित ने नाराजगी व्यक्त करते हुये उन्हें शीघ्र दूर कराने के निर्देश दिये।
वृद्वाश्रम के निरीक्षण में मृत्यु रजिस्टर पर अंकन त्रुटिपूर्ण पाया गया। कुछ वृद्वों ने बताया कि उन्हें दांतों की तकलीफ है। विकलांग वृद्वों के पास चलने के लिये ट्राइसाइकिल नहीं थी, जिसकी उन्हें आवश्यकता है। वृद्वाश्रम में महिलाओं व पुरूषों के बाथरूम संयक्त पाये गये। आयोग की सदस्य श्रीमती दीक्षित ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि इन कमियों को अतिशीघ्र दूर कराकर अवगत करायें। वृद्वाश्रम में विधवा पेंशन व वृद्वावस्था पेंशन हेतु शीघ्र कैम्प लगाकर पात्रों को लाभांवित कराया जाये। महिलाओं व पुरूषों के लिये अलग अलग बाथरूम की व्यवस्था कराई जाये। वृद्वाश्रम में रहने वाले बीमार वृद्वों को समय पर उपचार की समुचित व्यवस्था कराई जाये। जिन वृद्वों को ट्राइसाइकिल की आवश्यकता है, उन्हें उपलब्ध कराई जाये। वृद्वों को आश्रम में रहने पर किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *