कासगंज: हॉकी के महान जादूगर ध्यान चंद जी का जन्म दिवस 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर 29 अगस्त 2022 को प्रातः 8 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम, फरीद नगर सोरों में 14 वर्षीय आयु वर्ग के बालकों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
उप क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि इस प्रतियोगिता में किसी भी विद्यालय, संस्था, क्लब की हॉकी टीमें भाग ले सकती हैं। सभी खिलाड़ियों को खेल किट के साथ आना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में विजेता एवं उप विजेता टीमों को खेल विभाग द्वारा आकर्षक पुरूस्कार दिये जायंेगे। विस्तृत जानकारी के लिये जिला खेल कार्यालय कासगंज अथवा मोबाइल नं0 7055488477 पर संपर्क किया जा सकता है।
————
