कासगंजः राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार वर्ष 2023 के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सत्त विकास पुरस्कार, नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सत्त विकास पुरस्कार तथा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों हेतु पंचायतों के चयन, सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण के अंतर्गत चिन्हित 09 थीम/विषयों पर उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यो के आधार पर किया जायेगा।

जनपद पंचायत परफारमेन्स असेसमेन्ट कमेटी की एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट स्थित रूद्राक्ष सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सचिन की अध्यक्षता में आहूत की गयी।

योजना की जानकारी देते हुये जिला पंचायत राज अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि सत्त विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण (एल.एस.डी.जी.) के अन्तर्गत 9 थीम/विषय के माध्यम से एस.डी.जी. गोल की प्राप्ति मे पंचायती राज संस्थाओं के प्रदर्शन का आंकलन करना, पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना ,एस.डी.जी लक्ष्यों के स्थानीयकरण की प्रक्रिया से पंचायतों को संवेदनशील तथा जागरूक करना योजना का उद्देश्य है।

पुरस्कार हेतु प्रत्येक विकास खण्ड से 09 थीम/विषयों-गरीबी मुक्त एवं बेहतर आजीविका वाली पंचायत, स्वस्थ पंचायत, बाल मैत्री पंचायत, पर्याप्त जलयुक्त वाली पंचायत, स्वच्छ एवं हरित पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी ढँाचे युक्त पंचायत, सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत, सुशासित पंचायत, महिला हितैषी पंचायत पर किये गये का उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर पंचायतों का चयन किया जायेगा।

बैठक में जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा बीएसएनएल के अधिकारी उपस्थित रहे।

———

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *