कासगंज: हुनरमंद बेरोजगार अभ्यर्थियों को स्वतः रोजगार के क्षेत्र में सेवायोजित कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा सेवामित्र डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल वेब बनाया गया है, जिसके माध्यम से प्रशिक्षित एवं कौशल प्राप्त बेरोजगार अभ्यर्थियों को स्वतः रोजगार के क्षेत्रों जैसे-इलैक्ट्रीशयन, प्लम्बर, कारपेंटर, पेंटर ब्यूटीशियन, ड्राइबर ,पैथोलॉजी सेवायंे, कम्प्यूटर रिपेयरिंग, पेस्ट कण्ट्रॉल इत्यादि में रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी तथा आम-जन को अपने द्वार पर ही स्थानीय सेवा हेतु प्रशिक्षित एवं विश्वसनीय अभ्यर्थी उपलब्ध हो सकेंगे।
उक्त जानकारी देते हुये सहायक सेवायोजन अधिकारी एस0 मित्तल ने बताया कि इस पोर्टल पर सेवाप्रदाता ऐजेन्सियां एवं कौशल प्राप्त अभ्यर्थी भी पंजीकृत होंगे सेवा प्रदाता एजेेंन्सियां इन कौशल प्राप्त अभ्यर्थियांे के माध्यम से नागरिकों को उक्त सेवायें उपलब्ध करायेंगी यह एक ऑल-इन-वन प्लेटफार्म है, जो नागरिकों एवं कुशल अभ्यर्थियों एवं सेवा प्रदाताओं को समान रूप से लाभान्वित करेगा। अतः विभिन्न प्रकार की सेवायें देने वाले सभी प्रशिक्षित एवं कौशल प्राप्त अभ्यर्थी एवं सेवा प्रदाता स्वतः रोजगार के क्षेत्र में सेवायोजन होने एवं सेवायंे देने हेतु उक्त पोर्टल पर अपनी फर्म का पंजीयन अवश्य करायें। पंजीयन में समस्या होने पर किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन के निकट स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय/155330 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
————
