कासगंज: मा0 मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग उ0प्र0 धर्मपाल सिंह जी ने जनपद भ्रमण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी तथा जिले के समस्त पशु चिकित्साधिकारियों के साथ निरीक्षण भवन सोरों में आयोजित बैठक में विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।


मंत्री जी ने कहा कि जनपद में लंपी वायरस के संक्रमण पर विशेष सतर्कता बरती जाये। यदि कोई गौवंश बीमार हैं तो ऐसे गौवंशों के तत्काल उपचार पर विशेष ध्यान दिया जाये। जिस प्रकार जनपद कासगंज लंपी वैक्सीनेशन कराने में उ0प्र0 में दूसरे स्थान पर रहा है उसी प्रकार समस्त पशु चिकित्साधिकारी भी गौवंशों के बीमार होने पर गौवंशों को बचाने के लिये तत्काल उपचार उपलब्ध कराकर अग्रणी भूमिका निभायें। इस कार्य में कोई भी लापरवाही न बरती जाये।
मंत्री जी ने कहा कि दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिये देशी गौवंशों को पूर्ण संरक्षण और बढ़ावा दिया जाये। उन्नत स्तर के सांड़ों के माध्यम से गौवंशों की नस्ल में सुधार लायें और दुग्ध उत्पादन को बढ़ायें। जिससे पशुपालकों की आय और जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके। मंत्री जी ने कहा कि गौवंशों की गणना दोबारा कराई जाये। कोई भी गौवंश गणना से छूटना नहीं चाहिये। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एके सागर तथा जनपद के समस्त पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।
———–
