कासगंज: जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आज 09 मार्च 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे, कलेक्ट्रेेेेेेट सभागार में विकास एवं निर्माण कार्याें की समीक्षा बैठक होगी।
उक्त जानकारी देते हुये मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र द्वारा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को अद्यतन प्रगति रिपोर्ट सहित बैठक में उपस्थित होने के निर्देश जारी किये गये हैं।
मजिस्ट्रीयल जांच जारी, 15 मार्च तक दे सकते हैं साक्ष्य।
कासगंज: ग्राम नगला धीमर थाना सिढ़पुरा में 10 फरवरी 2021 को बदमाशों एवं पुलिस के मध्य हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाश ऐलकार पुत्र हुब्बलाल निवासी नगला धीमर थाना सिढ़पुरा की मृत्यु हो जाने के कारण उक्त घटना के सम्बन्ध में जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश सिंह के आदेशों के अनुपालन में मजिस्ट्रीयल जांच के लिये उप जिला मजिस्ट्रेट पटियाली अशोक कुमार को नामित किया गया है।
उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में उप जिला मजिस्ट्रेट पटियाली अशोक कुमार द्वारा सूचित किया गया है कि इस घटना के सम्बन्ध में कोई व्यक्ति किसी प्रकार की कोई जानकारी रखता है अथवा साक्ष्य/बयान देना चाहता है तो 15 मार्च 2021 तक किसी भी कार्य दिवस में, उनके समक्ष उपस्थित होकर अथवा डाक के माध्यम से अपना साक्ष्य आदि प्रस्तुत कर सकता है।
