कासगंजः जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में, 13 जून से 15 जून 2022 तक कलेक्ट्रेट सभागार में विकास एवं निर्माण कार्यों से सम्बंधित नवीन 37 प्रपत्रों पर आधारित समीक्षा बैठकों का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया जायेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 तथा 14 जून को विकास कार्यों तथा 15 जून को निर्माण कार्यों से सम्बंधित समस्त विभागों की समीक्षा बैठकें होंगी। मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने सम्बंधित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अद्यतन सूचनाओं सहित नियत तिथि एवं समय पर अपने विभाग से सम्बंधित समीक्षा बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
