कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जी के प्राथमिकता वाले विकास एवं निर्माण कार्यों से सम्बन्धित नवीन 37 प्रपत्रों पर आधारित समीक्षा बैठकों का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में आज 05 अप्रैल से 07 अप्रैल 2022 तक किया जायेगा। 08 अप्रैल को निर्माण कार्याें की समीक्षा बैठक होगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 05 अ्रप्रैल को दोपहर 12 बजे से 01 बजे तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार की समीक्षा बैठक, अपरान्ह 01 बजे से 2 बजे तक समाज कल्याण, महिला कल्याण, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण तथा दिव्यांगजन कल्याण से सम्बंधित समीक्षा बैठक तथा अपरान्ह 2ः30 बजे से 3ः30 बजे तक कृषि विभाग एवं पशुधन विभाग से सम्बन्धित समीक्षा बैठक का आयोजन किया जायेगा।