कासगंजः खरीफ अभियान 2022-23 को सफल बनाने के लिए कृषि सूचना तंत्र के सुदृढी़करण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय कृषि निवेश मेलों व किसान गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इनमें उर्वरक, बीज एवं कृषि रक्षा सामग्री एवं कृषि उपकरणों आदि का प्रदर्शन किया जाता है। किसान गोष्ठी में कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, सिंचाई, विद्युत, एग्रो आदि विभागों के अधिकारी, बैंकर्स, एन0जी0ओ0 एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक भाग लेंगे। जिनके द्वारा अपने विभागों से सम्बन्धित जानकारी कृषकों को दी जाती है तथा पात्र लाभार्थियों योजनाओं से लाभांवित भी किया जाता है।

मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने बताया है कि 18 अक्टूबर को ब्लॉक परिसर कासगंज पर, 19 अक्टूबर को ब्लॉक परिसर सहावर पर, 20 अक्टूबर को ब्लॉक परिसर गंजडुंडवारा पर, 21 अक्टूबर को ब्लॉक परिसर सिढपुरा पर तथा 22 अक्टूबर 2022 को ब्लॉक परिसर पटियाली में कृषि निवेश मेलों एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।

—————-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *