हर घर में तिरंगा लगाने हेतु विकास भवन कर्मियों द्वारा कियागया जागरूक
कासगंजः आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक करने हेतु विकास भवन परिसर से जन जागरूकता बाईक रैली निकाली गयी। सदर विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत तथा मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली में तिरंगा लहराते हुए बाईक सवार लोगों को अपने घरों में तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित करने का कार्य कर रहे थंे। इसी क्रम में विकास भवन के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने तिरंगे के प्रति अपना सम्मान प्रस्तुत करते हुये आमजन से तिरंगा लगाने की अपील की।
इस अवसर पर विकास भवन के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
‘हर घर तिरंगा’ के प्रचार वाहन को जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखा किया रवाना
कासगंजः आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक करने हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयी एल0ई0डी0 वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह एल0ई0डी0 वैन जनपद के प्रमुख बाजारों/कस्बो/गांवों एवं प्रमुख चौराहों पर जाकर लोगों को अपने तिरंगा फहराने के लिए जागरूक करेंगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि एल0 ई0 डी0 वैन के माध्यम से आमजन को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया जायेगा। और लोगों को अपने घरों में झण्डा लगाने हेतु प्रेरित भी किया जायेगा। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया है कि सभी जनपदवासी इस महा अभियान में अपनी पूर्ण सहभागिता निभाते हुए अपने घरों पर तिरंगा लगायें और समरस भाव से इस आयोजन से जुड़ें और कार्यक्रम को सफल बनायें। उन्होने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नही है, अपितु देश के लिए हमारी भावनाओं का वह प्रतीक है, जिसके लिये अनेक सेनानियों ने अपना सर्वस्व बलिदान किया है। इसलिए हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करने हेतु अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहराएं।
———-