कासगंज: जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सतीश कुमार ने जनपद के 1971 इण्डो पाक युद्व के सभी प्रतिभागी पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों की पत्नियों, द्वितीय विश्व युद्व शहीद सैनिकों की पत्नियों एवं वीरता पुरूस्कार प्राप्त सैनिकों को सूचित किया है कि कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में 16 दिसम्बर 2022 को पूर्वान्ह 11 बजे से विजय दिवस समारोह मनाया जायेगा।
इस अवसर पर युद्व में जनपद के पूर्व सैनिकों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य व साहस एवं वलिदान के लिये सम्मानित किया जायेगा। सभी पूर्व सैनिक एवं मृतक सैनिकों की पत्नियां समारोह में सादर आमंत्रित हैं, नियत समय एवं स्थान पर पहुंच कर समारोह में प्रतिभाग करें।
—————
