कासगंज: आपरेशन कायाकल्प, खेल के मैदान एवं गौशालाओं के निर्माण कार्यों में शिथिलता पर जिलाधिकारी बेहद नाराज।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षा विभाग के आपरेशन कायाकल्प अभियान एवं ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा कि समस्त विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराकर शैक्षिक वातावरण को और अधिक बेहतर बनायें। स्कूली बच्चों को अच्छी शैक्षिक सुविधायें उपलब्ध करायें। कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जायेगी।


जिलाधिकारी के द्वारा विद्यालयों के कायाकल्प के कार्य को ग्राम पंचायत, नगर निकाय व बेसिक शिक्षा विभाग के मध्य लक्ष्य निर्धारित करते हुये बाॅटा गया है जिसकी समीक्षा प्रति सप्ताह की जाती है। जिससे अपेक्षित प्रगति सामने आ रही है। विवादित प्रकरणों को छोड़कर अवशेष में कार्य प्रगति पर है और अधिकांश विद्यालयों में कायाकल्प के मानकों के अनुरूप शतप्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
जिलाधिकारी ने परषिदीय विद्यालयों की भांति आॅगनबाड़ियों के कायाकल्प का कार्य तथा नवीनी स्वीकृत आॅगनबाड़ियों के निर्माण कार्यो की समीक्षा हेतु प्रोफार्मा तैयार करने के निर्देश दिये।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार द्वारा बताया गया कि कासगंज विकास खण्ड के समस्त विद्यालयों की कम से कम एक कक्षा को स्मार्ट क्लास की सुविधायें उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रयास किया जा रहा है। उन्होने बताया कि 75 नवीन कक्षा कक्ष स्वीकृत हुये हैं जिनके निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है साथ कस्तूरबा गाॅधी विद्यालयों में भी कायाकल्प के साथ फर्नीचर निर्माण का भी कार्य कराया जा रहा है।
नगर निकायों की योजनायें पास होने के बाद उनके द्वारा परिषदीय विद्यालयों मंे स्वीकृत कायाकल्प के कार्य की भी समीक्षा की गयी और कार्य में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये की खेल के मैदान बनाने एवं गौशालाओं के निर्माण कार्य यथाश्ीघ्र कार्य पूर्ण कराया जाये। सर्वप्रथम जिस विकास खण्ड में खेल का मैदान तैयार कराया जायेगा उसके खण्ड विकास अधिकारी को सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही पंचायक सहायकों का रोस्टर बनाने, स्वयं सहायता समूहों के आरएफ तथा सीआईएफ का ग्रुपवार डेटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर जिलाधिकारी डा0 वैभव शर्मा डीसी मनरेगा, जिला विकास अधिकारी, बीएसए, जिला पंचायत राज अधिकारी संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी ,समस्त खण्ड विकास अधिकारी अधिशासी अधिकारी नगर निकाय उपस्थित रहे।
———-
