कासगंज: सदर विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत व हैल्थ एडी बीके सिंह द्वारा शुक्रवार को नगर पालिका परिषद कासगंज से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जनजागरूकता रैली का फीता काट कर उद्घाटन किया गया। नगर पालिका कासगंज चेयरमैन रजनी साहू ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान आशायें घर घर जाकर लोगों से उनकी सेहत का हाल पूंछेंगी। वेक्टरजनित बीमारियों से बचने के लिये गंदगी एवं मच्छरों से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया जायेगा। बुखार या अन्य संक्रामक बीमारी होने पर क्या करें, क्या न करें इसकी जानकारी देंगी। जिन घरों में लोग बीमार होंगे उनकी सूचना सीएमओ कार्यालय में दी जायेगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉण् अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद में 1जुलाई से 15 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। इसके अंतर्गत 16 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें आशाएं घर.घर जाकर डेंगूए मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरों को दूर रखने के उपायों के बारे में बताएंगी। मच्छरों को दूर करने के लिए आशाएं घरों के अंदर जाकर मच्छरों के प्रजनन अनुकूल स्थितियों की जांच करेंगी। लोगों को मच्छरों के प्रजनन पर रोक और मच्छरों के काटने से बचाव के उपयों के विषय में जानकारी देंगी।

उन्होंने बताया कि आशाएं व आंगनवाड़ी घर.घर जाकर बुखार से ग्रसित लोगों की सूचीए टीबी संबंधित रोगों की सूची तैयार करेंगी। घर.घर जाकर कोविड से बचाव के बारे में जागरूक करेंगी। लोगों को बार.बार हाथ धोनाए मास्क लगाना और घर के आसपास साफ.सफाईए पानी इकट्ठा न होने देने के लिए करेंगी प्रेरित। उन्होंने बताया कि आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर.घर जाकर जुखामए बुखार से पीड़ित लोगों के घरों पर स्टीकर चिपकाकर चिह्नित करेंगी। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देंगी। उसके बाद अधिकारीए डॉक्टर द्वारा उपचार की व्यवस्था की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान हैल्थ एडी बीण् के सिंहए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉण् अवनीन्द्र कुमारए जिला शहरी समन्वयक मुहम्मद यूसुफए यूनिसेफ डीएमसी अनुराग दीक्षितए बीएमसी जावेद व आशा आंगनवाड़ी मौजूद रहे द्य

————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *