कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में 26 मार्च 2022 को दोपहर 12 बजे, कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की आवश्यक बैठक का आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विभिन्न विभागों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुये मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिल कुमार द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों से बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *