सिढ़पुरा(कासगंज)-जनपद के वि0ख0 सिढ़पुरा की ग्राम पंचायत ताजपुर,ठाठी,भुजपुरा, सिनौठ, खरगातीपुर,नगला भीम सेन,अनंगपुर में सचिव के सानिध्य में प्रधान सहित ग्रामीणों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह मनाया गया।

जिसमे प्रधानों सहित ग्रामीणों को योग कराकर स्वस्थ रहने के के लिए उत्साहित किया गया।सचिव अंशुमान विसारिया द्वारा ग्राम ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि आज के जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योग और पर्यावरण की रक्षा बहुत जरूरी है।सभी पंचायतों में सचिव अंशुमान विसारिया ने कहा कि आज का जीवन बहुत ही दूषित हो चुका है और जीवन की दिनचर्या और जलवायु दोनो इतना दूषित हो चुके हैं कि अब अब मात्र पर्यावरण रक्षा और योगा ही ऐसे साधन है जिससे जीवन में बदलाव संभव है।इस योग दिवस के दौरान प्रधान ताजपुर विनीत शाक्य,प्रधान खरगातीपुर मंजीत राठौर,प्रधान ठाटी ओमवती सहित हर पंचायत में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
