कासगंजः जिला सेवायोजन कार्यालय कासगंज द्वारा निजी क्षेत्र में बेरोजगार अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक सेवायोजित कराने हेतु वी0के0जैन कालेज आफ एजूकेशन, आवास विकास के सामने कासगंज परिसर में रोजगार मेला लगाया गया। जिसमें विभिन्न कम्पनियांे द्वारा लगभग 355 रिक्त पदों पर 18 से 40 वर्ष आयु के हाईस्कूल/इण्टर/स्नातक/आई0टी0आई उत्तीर्ण अभ्यर्थियांे का मेले में साक्षात्कार लेकर चयन किया गया।

सहायक सेवायोजन अधिकारी एस0 मित्तल ने बताया है कि रोजगार मेले में 274 पंजीकृत अभ्यर्थी सम्मिलित हुये। जिनमें से 06 कम्पनियों द्वारा विभिन्न रिक्त पदों के लिये 89 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के आधार पर चयन कर उन्हें रोजगार से जोड़ा गया। श्री मित्तल ने बेरोजगार अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि रोजगार मेलों में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर रोजगार प्राप्त करने का लाभ उठायें।
————-
