कासगंज (सू0वि0)। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई एवं उ0प्र0 कौशल विकास मिशन कासगंज के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय वृह्द रोजगार मेले का आयोजन विकास भवन के निकट स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित किया जायेगा। जिसमें विभिन्न कम्पनियांे द्वारा लगभग 2000 रिक्त पदों पर साक्षात्कार/लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन किया जायेगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु शैक्षिक योग्यता जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल, इण्टर मीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, पाॅलीटेक्निक उत्तीर्ण एवं आयु सीमा 18 से 45 वर्ष है।
उक्त जानकारी देते हुये जिला सेवायोजन अधिकारी राम खिलाड़ी ने बताया कि रोजगार मेले में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन डाॅट यूपी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पोर्टल पर अपना पंजीयन अवश्य करा लें।
पेंशनर्स अपने बचत विनियोग प्रपत्र कोषागार को तत्काल उपलब्ध करा दें
कासगंज (सू0वि0)। वरिष्ठ कोषाधिकारी सन्दीप कुमार ने जनपद के समस्त पेंशनर्स को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 समाप्ति की ओर है। जो पेंशनर जिला कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे हैं और आयकर की परिधि में आते हैं उनके बचत विनियोग सम्बन्धी प्रपत्र कोषागार को पैन कार्ड की छाया प्रति सहित उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है।
अतः सभी पेंशनर्स अपने बचत विनियोग के प्रपत्र एवं अपना विकल्प तत्काल कोषागार को उपलब्ध करा दें अन्यथा की स्थिति में कोषागार द्वारा आयकर की कटौती करते हुये माह फरवरी 2021 की पेंशन का भुगतान कर दिया जायेगा।
