कासगंज : भगवान चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। सुबह मंदिर पर हवन यज्ञ, प्रसाद वितरण हुआ। शाम को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। समाज की महिलाओं ने भी शोभायात्रा में बढ़चढकर भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन श्री चित्रगुप्त महासभा एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। रविवार की सुबह चित्रगुप्त मंदिर पर धार्मिक अनुष्ठान संपंन हुए। देर शाम प्रभुपार्क से चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अतिथियों ने उद्घाटन की औपचारिकताएं पूरी कीं। शहर के मुख्य मार्गो एवं गली मोहल्लों से होते हुए शोभायात्रा चित्रगुप्त मंदिर पहुंचकर संपंन हुई। समाजसेवियों ने यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। बरेली से अलीगढ़ जाते समय अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीर सक्सेना भी शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में चेयरमैन रजनी साहू, पूर्व चेयरमैन डा. शशिलता चौहान, राजेंद्र बौहरे, समाजसेवी राजवीर सिंह साहू, नवल कुलश्रेष्ठ,नारायण स्वरूप सक्सेना, डॉ नीरज सक्सेना, डॉ संजय सक्सेना ,प्रदीप सक्सेना, नितिन जौहरी,वीपी सक्सेना, केके सक्सेना,अनुज जोहरी,मनीष कुदेशिया, दीपक सक्सेना, करण सक्सेना, नितिन सक्सेना, शांतनु चौधरी,अखिलेश सक्सेना,एड अतुल सक्सेना,विनोद सक्सेना, अतुल सक्सेना, आलोक सक्सेना, आदर्श कुमार सक्सेना, अखिलेश सक्सेना,प्रशांत सक्सेना,विजय सक्सेना , आशीष सक्सेना,अरविंद सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, रविंद्र सिन्हा, रेनू सक्सेना, अर्चना सक्सेना, मधु सक्सेना, प्रेम प्यारी कुलश्रेष्ठ, सीमा सक्सेना, अनीता सक्सेना, आशा सक्सेना, शिल्पी सक्सेना, नेहा सक्सैना, अधिकांश सक्सेना, साधना सक्सेना समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *