(पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए किया जन जागरूकता रैली का आयोजन)
कासगंज ; जनपद में 20 मार्च रविवार को सुबह आठ बजे से पल्स पोलियो बूथ पर शून्य से 5 वर्ष तक के तीन लाख आठ हजार 029 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। होली का अवकाश होने की बजह से पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 16 मार्च बुधवार को 11 बजे नगर पालिका से पल्स पोलियो जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने झंडी दिखाकर नगरपालिका से पल्स पोलियो जन जागरूकता रैली को रवाना किया।
हाथ में पोलियो का संदेश लिखा झंडा बैनर लेकर दर्जनों आशा और स्वास्थ्य कर्मियों व बच्चों ने जनपद का भ्रमण किया और लोगों को पल्स पोलियो अभियान की जानकारी दी। जनपदवासियों से अपील की गई , कि वे शून्य से पांच साल तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से नजदीकी पल्स पोलियो बूथ पर लाएं और पोलियो की खुराक पिलवाएं। आम जन को बताया गया कि 20 मार्च रविवार सुबह 8 बजे से 4 बजे तक सभी पल्स पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार, ने कहा देश में पोलियो का उन्मूलन हो चुका है। लेकिन फिर से पोलियो वायरस पनप ना सके इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से 0-5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है क्योंकि वर्ष 2011 के बाद से हमारे देश में पोलियो का कोई भी रोगी नहीं मिला है। हमारा देश पोलियो मुक्त है। इसलिए अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश सिंह ने बताया कि पोलियो अभियान पिछले साल 30 जनवरी से शुरु किया था, कोविड की बजह से लंबे समय के बाद पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विदेशों में पोलियो के केस निकल रहे हैं। वे सभी अविभावको से अपील करते हैं, कि भारत को पोलियो मुक्त रखने के लिए शून्य से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।
इस अभियान की सभी जरूरी बातें :
-शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक बूथ पर ही पिलाएं ।
-पोलियो ड्रॉप्स की दो बूंदे 0 से से 5बर्ष तक की उम्र के सभी बच्चों को पिलाई जाएगी।
-जनपद मे पल्स पोलियो अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी छूटे हुए बच्चों को घर घर जाकर पोलिया की खुराक देंगे।
-पोलियो रविवार या वो रविवार जिस दिन पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत होती है,
-पल्स पोलियो अभियान में कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। इसमें हैंड सैनिटाइज करना, मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार व ज़िला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. अंजुश सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश कुमार, अर्वन हेल्थ कोऑर्डिनेटर मुहम्मद यूसुफ, सामुदायिक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आकाश सिंह,बीपीएम सुनील कुमार,यूएनडीपी कोल्ड चेन मैनेजर हसरत अली, यूनिसेफ डीएमसी अनुराग दीक्षित व बीएमसी मुहम्मद जावेद, अमित कुमार, भानु प्रताप, आईओ उमा शंकर, तनवीर खान मौजूद थे।