कासगंज। भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की मथुरा के वृंदावन धाम में श्रीचित्रगुप्त पीठ बनाई जा रही है। इस पीठ के भूमि पूजन के लिए गत शनिवार को वृंदावन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में कासगंज से भी कायस्थ बंधु शामिल हुए। देर शाम को कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संरक्षक नवल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कायस्थ समाज के ईष्ट भगवान चित्रगुप्त महाराज की पीठ का निर्माण समाज के लिए गौरव की बात ही है। इस पीठ के निर्माण में कायस्थ बंधु तन, मन, धन से सहयोग करेंगे।

चित्रांशु बंधु नितिन जौहरी ने बताया कि आगामी दिनों में कायस्थ बंधुओें से संपर्क कर श्री चित्रगुप्त पीठ की जानकारी दी जाएगी और पीठ के लिए आर्थिक सहयोग एकत्रित करने का कार्य शुरु किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में महासभा के जिलाध्यक्ष केके सक्सेना, पूर्व प्रधान मुकेश सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, विजय सक्सेना, आदित्यशरन सक्सेना, प्रशांत सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, आशीष सक्सेना, अभयप्रिय श्रीवास्तव, अतुल सक्सेना, आलोक सक्सेना मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *