कासगंज: दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग कासगंज के तत्वाधान में एसएम स्पेशल स्कूल के अंतर्गत बिलराम के अंसार मेमोरियल स्कूल में संवेदीकरण जागरूकता कैम्प लगाया गया। कैम्प के दौरान उपस्थित समस्त छात्र छात्राओं को विभागीय योजनाओं-दिव्यांगजन पेंशन, कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण, ट्राईसाइकिल, बैसाखी, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, करेक्टित सर्जरी,दुकान निर्माण एवं दुकान संचालन तथा शादी विवाह प्रोत्साहन पुरूस्कार योजना आदि की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न पुनर्वास योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ज्ञान देवी ने संवेदीकरण जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र छात्राओं को दिव्यांगता के प्रति जागरूक करते हुये कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है। यदि कोई दिव्यांग हैं तो विभागीय योजनाओं का भरपूर लाभ उठायें।
कार्यक्रम के दौरान विभागीय कनिष्ठ सहायक राम लखन मौर्य, अयान खान, प्रधानाध्यापक संजय कुशवाह तथा एसएम स्पेशल स्कूल के शिक्षक शिक्षिकायें राधा, शिवम पाल, रितु दीक्षित, मानसिंह, चंद्रशेखर एवं छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।
———–
