कासगंज (सू0वि0):सघन पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने एवं जनसामान्य में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से शनिवार 30 जनवरी को प्रातः 10:30 बजे कासगंज के नगर पालिका प्रांगण से पल्स पोलियो रैली निकाली जायेगी। रैली का उद्घाटन जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा किया जायेगा।

उक्त जानकारी देते हुये मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिल कुमार ने बताया कि एक बार फिर जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिये जनपद में रविवार 31 जनवरी 2021 से सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *