कासगंजः सघन पल्स पोलियो अभियान 20 मार्च 2022 से प्रस्तावित है। उक्त अभियान को सफल बनाने एवं जन सामान्य में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से 16 मार्च 2022 को प्रातः 10 बजे नगर पालिका कासगंज से पल्स पोलियो रैली का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दी गई है।