राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार प्रतिभा शुक्ला एवं

प्रमुख सचिव/नोडल अधिकारी डा0 हरिओम व जिलाधिकारी द्वारा कुमरौआ में किया गया वृक्षारोपण।

पूरे जनपद में 17 लाख, 92 हजार से अधिक लगाये गये पौधे। ग्राम कुमरौआ की 93 हेक्टेअर भूमि पर लगाये गये 01 लाख, 01 हजार पौधे।

कासगंज: मुख्यमंत्री जी के निर्देषानुसार 05 जुलाई को पूरे प्रदेष में 25 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया। वृक्षारोपण महाअभियान 2022 के दौरान पूरे जनपद कासगंज में 17 लाख 92 हजार से अधिक पौधे रोपित कराये गये। 06 व 07 जुलाई एवं 15 अगस्त 2022 को भी वृक्षारोपण कराकर जिले में निर्धारित लक्ष्य 25 लाख से अधिक पौधे लगाये जायेंगे।

विकास खण्ड सोरों के ग्राम कुमरौआ में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मा0 राज्यमंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग उ0प्र0 श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी एवं प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन उ0प्र0/नोडल अधिकारी-वृक्षारोपण अभियान डा0 हरिओम जी व जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी व अन्य जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर जिलाधिकारी ए0के0 श्रीवास्तव के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पौधे रोपित किये गये। ग्राम कुमरौआ की 93 हेक्टेअर भूमि पर 01 लाख, 01 हजार पौधे लगाये गये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि हरियाली हमारे जीवन के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है। वृक्ष हमें जीवन प्रदान करते हैं। हम सभी की जिम्मेदारी है कि पौधे अवश्य लगायें और उनकी रक्षा भी करें। जिससे पौधे जीवित रहें। प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र और स्कूलों में सहजन और तुलसी के पांच-पांच पौधे अवश्य लगाये जायें।

प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन उ0प्र0/नोडल अधिकारी-वृक्षारोपण अभियान डा0 हरिओम ने कहा कि शासन द्वारा जनपद कासगंज को 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। जनसहभागिता के आधार पर चलाये जा रहे वृक्षारोपण अभियान को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनायें। पौधे रोपित करने के बाद बच्चों की तरह उनकी देखभाल भी करें। सभी विभागों को वृक्षारोपण की जिम्मेदारी दे दी गई है।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि यहां 01 लाख, 01 हजार पौधे लगाये गये हैं। साथ ही यहां 20 एकड़ की भूमि में गौसंरक्षण केन्द्रों के लिये चारा उगाया जायेगा। यहां एक अमृत सरोवर तालाब बनेगा, यह क्षेत्र पर्यटन के रूप में विकसित होगा। जिसमें विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण पौधे लगाये जा रहे हैं। वृक्षारोपण सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। आज जनपद मंे वृक्षारोपण का लगभग 80 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है।

———-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *