कासगंज: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि जनपद में  20 फरवरी 2022 को हो रहे मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिये अपना योगदान दें। मतदान प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। मतदान करने हेतु मतदाता फोटो पहचान पत्र या आयोग द्वारा निर्धारित कोई विकल्प पत्र जरूर साथ लेकर आयें। लोकतंत्र के इस महापर्व पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि आपका वोट अमूल्य है। इसके महत्व को समझें। सभी मतदाता जागरूक बनें और अन्य समस्त मतदाताओं को भी अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिये प्रेरित करें। लोकतंत्र को मजबूत बनाने मे मतदाता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। मतदाताओं को वोट डालने में कोई दिक्कत न हो। इसके लिये जिला प्रशासन द्वारा तमाम व्यवस्थायें की गई हैं। विषेषकर महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं को वोट डालने में प्राथमिकता दी जाये। समस्त पोलिंग बूथों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये बैरीकेटिंग कराकर भारी मात्रा में सुरक्षा बल लगाया गया है।
जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों कासगंज, अमांपुर व पटियाली में 10,32,979 मतदाता हैं। जिनमें 551733 पुरूष तथा 481195 महिला व 51 अन्य मतदाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *