कासगंज (सू0वि0)। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चैहान ने बताया कि जनपद के समस्त उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर पीओएस मशीन मंे प्रदर्शित उर्वरकों का स्टाक एवं बिक्री केन्द्रों पर उपलब्ध भौतिक स्टाक का मिलान कराते हुये उर्वरक बिक्री केन्द्रों का शतप्रतिशत स्थलीय सत्यापन किया जायेगा। उक्त प्रक्रिया का अनुपालन न करने पर उर्वरक बिक्री करने वाले विक्रेताओं के विरूद्व उर्वरक नियंत्रक आदेश 1985 के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने जनपद के समस्त निजी एवं सहकारी समितियों के उर्वरक बिक्री केन्द्रों के विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि निर्धारित विभागीय प्रारूप पर सत्यापन अधिकारी से अपने प्रतिष्ठान का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराना सुनिश्चित करें।
आनलाइन रोजगार मेला 12 मार्च को
कासगंज (सू0वि0)। जिला सेवायोजन कार्यालय कासगंज द्वारा 12 मार्च 2021 को आनलाइन मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न कम्पनियां लगभग 1200 रिक्त पदों पर 18 से 35 वर्ष आयु के हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का फोन काॅल के माध्यम से आॅनलाइन साक्षात्कार कर चयन करेंगी।
रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिये अभ्यर्थी सेवायोजन डाॅट यूपी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पोर्टल पर अपना पंजीयन अवश्य करा लें। अपनी शैक्षिक योग्यता व आयु के अनुसार पोर्टल पर प्रदर्शित कम्पनी में एक दिन पूर्व अपरान्ह 2 बजे तक आॅनलाइन आवेदन अवश्य कर दें, अन्यथा रोजगार मेले में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे।
