*पटियाली।* ब्लॉक संसाधन केंद्र पटियाली पर विकासखंड पटियाली के समस्त प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत ने कायाकल्प,डीबीटी,बच्चों की उपस्थिति,कंपोजिट ग्रांट के उपयोग,बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से संबंधित दिशा निर्देश देते हुए प्रेरणा लक्ष्यों को हासिल करने की तरकीब पर मंथन करते हुए निर्देशित किया

आपको बता दें कि खंड शिक्षा अधिकारी शशीकांत ने पटियाली ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को निपुण बनाने के सभी संभावित तरीकों पर मंथन करते हुए सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया कि हर हर हाल में स्कूल को निपुण बनाना है इसके लिए आपके पास समय का अभाव है स्कूल का पूरा स्टाफ पूरी तल्लीनता के साथ बच्चों को निपुण बनाने के लिए जी जान लगाना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में आगे आने वाली तमाम तरह की चुनौतियों में आपकी जिम्मेदारी तय की जाएगी इस दौरान आमोद बाबू रतन प्रकाश,सुखबीर सिंह चौहान,उदयवीर सिंह, सत्येंद्र,मुकेश कुमार,रितेश शर्मा,रामसेवक,राजेश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *