कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि जनपद कासगंज में सम्पत्ति मूल्यांकन पुनरीक्षण प्रस्तावित किया गया है। प्रस्तावित मूल्यांकन पुनरीक्षण की प्रतियां सम्बंधित उपनिबंधक कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय एवं सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय कासगंज तथा अपर जिलाधिकारी कार्यालय में निरीक्षण हेतु 25 जुलाई 2022 तक जनसामान्य के निरीक्षण हेतु उपलब्ध हैं। कोई भी व्यक्ति उक्त प्रतियों का निरीक्षण किसी भी कार्यालय दिवस में कर सकता है और अपनी आपत्ति एवं सुझाव दे सकता है। निर्धारित अवधि के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जायेगी।

समस्त उपनिबंधक क्षेत्रों की प्रस्तावित दर मूल्यांकन सूची पर 19 जुलाई से 25 जुलाई 2022 की सांय 5 बजे तक प्राप्त आपत्ति एवं सुझाव का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार 26 जुलाई 2022 को दोपहर 12 बजे से किया जायेगा। आपत्ति एवं सुझाव के निस्तारण के समय आपत्तिकर्ता स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकते हैं। प्रस्तावित दर मूल्यांकन सूची को 01 अगस्त 2022 से लागू किया जाना प्रस्तावित है।

———–

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *