कासगंज (सू0वि0)। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में माह के प्रथम शनिवार आज 07 अगस्त 2021 को तहसील सहावर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिसमें समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
तहसील कासगंज तथा पटियाली में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्त विभागों के क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद रहकर जनसमस्याओं के निस्तारण में सहयोग करेंगे। जनसामान्य अपनी समस्याओं, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिये लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
