कासगंज (सू0वि0)। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में माह के प्रथम मंगलवार 02 मार्च 2021 को तहसील सहावर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगां, जिसमें समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
तहसील कासगंज एवं पटियाली में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्त क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को
कासगंज (सू0वि0)। प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिये संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पूर्व की भांति 08 मार्च 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी ए0के0 श्रीवास्तव ने उक्त जानकारी देते हुये समस्त सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत 08 मार्च तक कार्ययोजना के अनुसार निरंतर गतिविधियों का आयोजन कराना सुनिश्चित करें।