बदायूँ शिखर सम्वाददाता
कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में माह के तृतीय शनिवार 18 दिसम्बर 2021 को तहसील सहावर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिसमें समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
तहसील कासगंज एवं पटियाली में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्त क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।
