कासगंजः उ0प्र0 पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत योजनाओं के अंतर्गत जनपद कासगंज में स्थित सोरों सूकर क्षेत्र का पर्यटन विकास एवं राज्य योजनांतर्गत सूकर क्षेत्र सोरों की पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग निर्माण का भूमि पूजन मा0 सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के कर कमलों द्वारा किया गया। इससे पूर्व हरि की पौड़ी के निकट आयोजित कार्यक्रम में सांसद जी ने वराह भगवान मन्दिर में पूजा अर्चना एवं आरती की

इस अवसर पर सांसद जी ने कहा कि लम्बे समय से सोरों क्षेत्र के विकास का इंतजार था जो अब पूरा हो रहा है। पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग और घाटों के निर्माण के लिये कार्य शुरू हो रहा है। सरकार द्वारा सोरों क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित किया जा चुका है। सोरों में राजस्थान सहित विभिन्न जनपदों के काफी संख्या में श्रद्वालु आते हैं। सांसद जी ने कहा कि सोरों क्षेत्र के विकास के लिये 18 करोड़ रू0 का बजट आ गया है, और भी धनराशि आने की संभावना है। जिसे सोरों के पर्यटन विकास पर खर्च किया जायेगा।
कार्यक्रम के दौरान पर्यटन विभाग द्वारा बताया गया कि हरि की पौड़ी व घाटों के निर्माण के लिये 09 करोड़ 22 लाख, 89 हजार रू0 स्वीकृत हुआ है। जिसमें 350 मीटर घाट निर्माण, वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट, टायलेट, चेंजरूम, 02 ट्यूबवेल, 20 सोलर लाइटें आदि लगंेगी। इसके अतिरिक्त 06 किलोमीटर लम्बे एवं 03 मीटर चौड़े पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग निर्माण के लिये 07 करोड़ 75 लाख, 02 हजार रू0 स्वीकृत हुआ है। जिसमें 200 सोलर लाइटें, 10 टायलेट्स, 10 यात्री शेड, 60 आरसीसी बेंच तथा 10 स्थानों पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। निर्माण कार्य के लिये उ0प्र0 प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि0 अलीगढ़ को निर्माण कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
कार्यक्रम में विधायक कासगंज देवेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्थी, कुमकुम वार्ष्णेय व अन्य जनप्रतिनिधि तथा समाजसेवी, एसडीएम, सीओ एवं परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल अलीगढ़ अवधेश कुमार शर्मा, अवर अभियंता देवेन्द्र कुमार, पर्यटन विभाग से हेमेन्द्र कुमार सहित काफी संख्या मंे श्रद्वालु तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
————-
