कासगंज (सू0वि0)। मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र की धर्मपत्नी निशा मिश्रा का कोरोना संक्रमण के कारण बुद्ववार 21 अप्रैल को उपचार के दौरान वाराणसी में निधन हो जाने पर यहां विकास भवन कासगंज में शोक की लहर दौड़ गई।
जिला विकास अधिकारी एस0एन0श्रीवास्तव तथा विकास भवन स्थित समस्त विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा परिसर में एकत्रित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन धारण कर शोक संतृप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की गई।
