कासगंज। जिले के प्रख्यात एन. आर. पब्लिक स्कूल में सर्वोच्च अंक प्रथम गुप्ता 97% फ़ीसदी अंक पाकर खुश हुए। विद्यालय के प्रबंधक श्री विवेक राजपूत जी ने बताया कि विद्यालय के हाई स्कूल के छात्र प्रथम गुप्ता को 97%, मानशु शर्मा को 96.16%, मानसी शर्मा को 95.83% को फ़ीसदी अंक प्राप्त हुए तथा साथ ही विद्यालय के 26 छात्रों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया तथा विद्यालय के अधिकांश बच्चे सभी पास हो गए हैं।
विद्यालय प्रबंधक विवेक राजपूत जी ने छात्रों एवं शिक्षकों के साथ इस अवसर पर छात्रों को मिठाई को खिलाकर हर्ष व्यक्त किया, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
