कासगंज : पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी पटियाली रामकृष्ण तिवारी के नेतृत्व में थाना सिढ़पुरा पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त टिंकू पुत्र सूरज सिंह निवासी मनोनी थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज को सिढ़पुरा में बिलोटी मोड़ के पास से समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त की ।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ट्विटर पर वायरल फोटो में दर्शायी गयी अवैध देशी राइफल 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये । जिसके आधार पर थाना सिढ़पुरा पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
