कासगंज : भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस जिले के प्रत्येक मंडल में मनाया गया। इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यालय पर भी भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय को गुब्बारों औऱ फूल मालाओं से सजाया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा फहराया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एकत्रित होकर कार्यालय से भाजपा का झंडा लहराते हुए सोरों गेट पर डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तक पद यात्रा निकाली गई। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनको याद किया। रैली संपंन होने के भाजपा कार्यालय पर एलईडी के माध्यम से प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के भाषण को सुना। जिलाध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्तों को जनसंघ काल से लेकर स्थापना दिवस 6 अप्रैल 1980 तक के कालखण्ड के बारे में विस्तार से बताया। सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा का माइक्रोडोनेशन अभियान भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस से शुरु हुआ है। सभी कार्यकर्ताओं को 5 रुपये से 1000 रुपये तक पार्टी फण्ड में योगदान करने का आह्वान किया है। इस दौरान नवल कुलश्रेष्ठ, गौरीशंकर शर्मा, ज्ञान तिवारी, रमेश साहू, अनिल पुंढीर, नीरज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, संजय सोलंकी, हीरालाल कश्यप, शिवकुमार भारद्वाज, सुरेश माहेश्वरी, कौशल साहू, रामगोविंद महेरे, संजीव चौहान, डा. नीरज सक्सेना, महेंद्र सिंह बघेल, उत्तम चंद्र पाथरे, राजेंद्र बौहरे, रूपकिशोर कुशवाह, डा. शशिलता चौहान, अशोक सिसोदिया, बॉबी कश्यप, बीडी राना, महेंद्र सिंह राना, रामनिवास राजपूत, केपी सिंह, रविंद्र ब्रह्मचारी, सीमा शाक्य, मिथलेश राना, अनुरोध प्रताप सिंह, शांतनु चौधरी, डा. सांत्वना पाराशर, नीतू सिंह, कृष्णकांत वशिष्ठ, विजय लक्ष्मी, जितेंद्र बघेल, विजेंद्र सिंह गौर, शरद गुप्ता, अनीता उपाध्याय, मनोज गुप्ता, अनुराग तिवारी, जितेंद्र वाष्र्णेय, कबीर प्रताप सिंह, देवेंद्र पचौरी, मनोज सोलंकी, अनुपम यादव, ब्रजेश उपाध्याय, कुलदीप प्रतिहार, अमित बाबा, हरी सिंह, गोविंद साहू, श्यामू यादव, यतेंद्र गौतम, हिमांशु उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे