कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के मजदूर संघ के संगठन मंत्री सुनील वार्ष्णेय के माता पिता के स्मृति दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत एक दर्जन केंद्रीय व प्रदेश मंत्री, विधायक शामिल हुए हैं।

कार्यक्रम के तहत परिवार के सदस्यों ने सुबह 10 बजे तय समय अनुसार हवन यज्ञ किया। हवन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर भारद्वाज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार भारद्वाज एवं अन्य लोगों ने सहभागिता की। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी पहुंचे। उनके साथ अन्य पदाधिकारी व अतिथि भी पहुंचने लगे। इस कार्यक्रम में देवेंद्र शर्मा, सूर्य प्रताप शाही, सुरेश राना, केपी सिंह मलिक, बीएल वर्मा, संजय सिंह गंगवार, नरेंद्र कश्यप, डा. अरुण कुमार, नितिन अग्रवाल, धर्मपाल सिंह, कपिल देव अग्रवाल, जसवंत सिंह सैनी, सोमेंद्र तोमर, दानिश आजाद अंसारी, भानु प्रताप सिंह वर्मा, जितेंद्र कुमार शर्मा, अनूप प्रधान, गुलाबो देवी, धर्मपाल सिंह, सांसद राजवीर सिंह राजू भैया शामिल हुए। अतिथियों ने स्मृति दिवस पर सुनील वार्ष्णेय के माता पिता के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, नीरज शर्मा, गौरी शंकर शर्मा, नवल कुलश्रेष्ठ, ज्ञान तिवारी, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, अनिल पुंढीर, रमेश साहू, ममतेश शाक्य, सुरेशचंद्र माहेश्वरी, कुमकुम वाष्र्णेय, रामनिवास राजपूत, शरद गुप्ता, डा. सांत्वना पाराशर, शांतनु चौधरी, अनीता उपाध्याय, अनुरोध प्रताप सिंह, जितेंद्र वाष्र्णेय, अखिलेश अग्रवाल, केके सक्सेना मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *