कासगंजः वर्ष 2022 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा से सम्बन्धित उत्तर पुस्तिकाओं की सन्निरीक्षा (स्क्रूटनी) हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र स्वीकार किये जाने की अन्तिम तिथि दिनांक 12 जुलाई, 2022 निर्धारित की गयी है। सन्निरीक्षा शुल्क रू0- 500.00 (पॉच सौ रूपये) प्रति प्रश्नपत्र की दर से (लिखित एवं प्रयोगात्मक खण्ड् हेतु पृथक-पृथक) निर्धारित है। सन्निरीक्षा से सम्बन्धित आवश्यक निर्देश परिषद की वेबसाइट नचउेचण्मकनण्पद पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदित विषयों हेतु निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करेगें। तत्पश्चात ऑनलाइन भरे सन्निरीक्षा आवेदन के विवरणों को डाउनलोड कर उसके प्रिन्ट आउट के साथ सन्निरीक्षा हेतु जमा किये गये सन्निरीक्षा के मूल चालान पत्र को उसके सत्यापन हेतु संलग्न कर उसे रजिस्टर्ड डाक से क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ को निर्धारित तिथि दिनांक 12 जुलाई 2022 तक प्रेषित करेगें। क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में बिना ऑनलाइन के सीधे अथवा कोरियर तथा डाक से भेजा गया कोई भी आवेदन पत्र ;व्थ्थ्स्प्छम्द्धस्वीकार नहीं किया जायेगा। दिनांक 12 जुलाई 2022 के पश्चात जमा किये गये चालान के साथ प्रेषित सन्निरीक्षा के आवेदन पत्र पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही किया जाना सम्भव नहीं होगा। जिसके लिए सम्बन्धित परीक्षार्थी ही उत्तरदायी होगें।
उक्त जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक एस0पी0 सिंह द्वारा दी गयी है। ——————
