कासगंज (सू0वि0)। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिल कुमार ने सभी निजी चिकित्सक व संचालकों को सूचित किया है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में अपने हाॅस्पीटल, क्लीनिक, नर्सिंग होम, डाइग्नोस्टिक सेन्टर, पैथोलाॅजी के वर्ष 2021-22 के पंजीकरण व नवीनीकरण कार्य हेतु आवेदन आॅनलाइन पोर्टल डब्लू डब्लू डब्लू डाॅट यूपी डेस हेल्थ डाॅट इन पर उपलब्ध लिंक पर प्रत्येक दशा में 22 अप्रैल 2021 तक अपलोड कर प्रस्तुत करा दें।
तदुपरांत आनलाइन फार्म के प्रिंट की प्रति, नोटरी शपथ पत्र एवं अन्य सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ सीएमओ कार्यालय कासगंज के सम्बन्धित अनुभाग में 22 अप्रैल 2021 तक जमा कर दें। पोर्टल पर अधूरी सूचना या अधूरे प्रपत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे। विस्तृत जानकारी सीएमओ कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है।
