कासगंजः ऽ प्रदेश में 7182 व जनपद में 83 नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को वितरित हुए नियुक्ति पत्र
ऽनियुक्ति पत्र पाकर खिले नवनियुक्त एएनएम के चेहरे, जताया सरकार का आभार
ऽ ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने पदेन दायित्वों का निर्वहन करें नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियाँ – मा0 विधायक



जिलाधिकारी हर्षिता माथुर तथा मा0 विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत की गरीमामयी उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सभी 75 जनपदों के लिए चयनित 7182 ए एन एम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकनायक ऑडिटोरियम भवन लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया तथा जनपद कासगंज से चयनित 83 एएनएम को मा0 विधायक सदर व जिलाधिकारी के कर कमलों से नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।
इस अवसर पर मा0 विधायक ने कहा कि आज माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पारदर्शी तरीके से की गई भर्ती की नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। मैं सभी एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को शुभकामनाएं देता हूं। आप सभी जनपद में स्वास्थ्य विभाग को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करें तथा ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने पदेन दायित्वों का निर्वहन करें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवध किशोर प्रसाद ने इस अवसर पर समस्त चयनित नव नियुक्त एएनएम से कहा कि मानव सेवा करने का आप लोगों को अवसर मिला है आप लोग पूर्ण मनोयोग से कार्य करें। उन्होंने कहा कि आज 83 एएनएम कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। जनपद में 52 एएनएम पूर्व से कार्य कर रही थी आज 83 एएनएम और नियुक्त हो गयीं हैं अतः जनपद में कुल 135 एएनएम अब अपनी सेवायें देंगीं। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आयेगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सचिन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी तथा अभ्यर्थी मौजूद रहे।
——–
