कासगंजः ऽ जनपद में 12321 लाभार्थी, 8608 लाभार्थियों का आधार सत्यापन पूर्ण अब तक 7639 वृद्ध जनों को भेजी गयी है वृद्धावस्था पेंशन की राशि

जनपद में वृद्धावस्था पेंशन के 12321 लाभार्थी हैं, जिनका समाज कल्याण विभाग टीम बना कर घर-घर कर रहा है आधार सत्यापन किया जा रहा है। जनपद में 8608 लाभार्थियों का आधार सत्यापन पूरा हो चुका है तथा 7639 वृद्ध जनों को वृद्धावस्था पेंशन से लाभान्वित किया जा चुका है।

उक्त जानकारी देते हुये जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया है कि समाज कल्याण विभाग ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में आधार सत्यापन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के लिए अभियान शुरू किया है।

आधार प्रमाणीकरण का कार्य कराने से लाभार्थियों को पेंशन की धनराशि मिलने में सुविधा होगी। निकट भविष्य में लाभार्थियों के बैंक आधार सीडिंग खाते में धनराशि भेजी जाएगी, जिससे बैंक का खाता अथवा आई.एफ.एस.सी. कोड में परिवर्तन होने पर लाभार्थियों को पेंशन की धनराशि मिलने में किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। आधार प्रमाणीकरण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सही व्यक्ति को योजना का लाभ प्राप्त हो तथा लाभार्थियों को दोहरा भुगतान से रोका जा सके एवं अधिक से अधिक वृद्धजन इस योजनान्तर्गत लाभान्वित हो सके।

लाभार्थियों को समय से पेंशन का भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए उनके आधार प्रमाणीकरण की कार्यवाही की जा रही है। 8608 लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। अभी तक लगभग 7639 लाभार्थियों के खाते में धनराशि अन्तरित कर दी गयी है तथा अवशेष लाभार्थियों की धनराशि अन्तरित की जा रही है। जैसे-जैसे आधार प्रमाणीकरण होगा, निदेशालय स्तर से पेंशन भुगातन की कार्यवाही की जायेगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अपील की हे कि ’’सभी वृद्वावस्था पेंशन के लाभार्थी यथाशीघ्र अपने आधार प्रमाणीकरण का कार्य पूर्ण करा लें, जिससे उनके खाते में धनराशि का अन्तरण किया जा सके।’’ सभी लाभार्थियों को पूरे 12 माह की पेंशन धनराशि का भुगतान किया जायेगा। समाज कल्याण विभाग सभी पात्र वृद्धजनों को वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत पेंशन की धनराशि समय से प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य हो रहा है, ताकि कोई छूट न जाए। फिर भी किसी वृद्ध को कोई असुविधा है तो 14567 पर कॉल करें, हम उनके घर पहुँचेंगे।

———

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *