इस दिन महिलायें ही लगायेंगी महिला लाभार्थियों को टीका।

कासगंज: जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया है कि महिला सशक्तिकरण अभियान को बल प्रदान करने के लिये 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कोविड टीकाकरण अभियान महिलाओं को समर्पित होगा। इस दिन जनपद में 3 विशेष सत्रों का आयोजन किया जायेगा, जो कि पूर्णतः महिलाओं के लिये ही होंगे। टीकाकरण टीम में सभी महिलायें ही होंगी तथा टीकाकरण कराने वाली भी सभी लाभार्थी महिलायें ही होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *