कासगंज : शुक्रवार रात्रि तकरीबन दस बजे करतला रोड ढूंढरा तिराहा से 20 कदम करतला रोड से 01 शातिर अभियुक्त भूपेन्द्र पुत्र अमर सिंह नि0 नगला माली थाना राजा का रामपुर जनपद एटा हाल निवासी ग्राम ग्राम ढूढ़रा थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभि0 भूपेन्द्र पुत्र अमर सिंह से कडाई से पूछताछ की गयी तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि साहब मैं ग्राम ढूंढरा में अशोक उर्फ बन्टू (प्रधान पति) के यहां नौकरी करता हूँ । वर्ष 2021 में ग्राम ढूंढरा के ही हंसराज व उसके पुत्र भूपेन्द्र सिह ग्राम समाज की जमीन में टावर लगा रहे थे ग्राम प्रधान अशोक उर्फ बंटू द्वारा इसका विरोध किया गया और हंसराज और भूपेन्द्र को ग्राम समाज की जमीन में टावर नही लगाने दिया था जिससे भूपेन्द्र व हंसराज, अशोक उर्फ बंटू से रंजिश मानने लगे तथा इस बात के कुछ दिन बाद वर्ष 2021 में ही भूपेन्द्र पुत्र हंसराज ने अपने बाजू में गोली मारकर 307 का झूठा मुकदमा अशोक उर्फ बंटू व 02 अन्य़ के खिलाफ लिखा दिया था जिसे थाना सिढपुरा पुलिस ने खत्म कर दिया था । इसके बाबजूद भी भूपेन्द्र पुत्र हंसराज ने अशोक उर्फ बंटू के पिता गजाधर सिह जोकि राशन डीलर है कि शिकायत बड़े अधिकारियों से कर दी । जिससे अशोक उर्फ बंटू ने सुरेन्द्र उर्फ सुन्दर को लालच देकर खुद को गोली मरवाने के लिए राजी किया तथा मुझसे सुरेन्द्र उर्फ सुन्दर को गोली मरवायी थी जिससे हंसराज व भूपेन्द्र को फर्जी 307 का मुकदमा में फँसाया जा सके । उस दिन शाम 8 बजे अशोक उर्फ बंटू ने मुझसे कहा था कि सुरेन्द्र उर्फ सुन्दर खेत पर पानी लगाने जाएंगे वही रास्ते में तुम लोग केस बना देना तथा तू गबाह बन जाना। उसी दिन शाम के समय सुरेन्द्र उर्फ सुन्दर शराब पीये था कुछ शराब मैने पिला दी फिर हम दोनो खेत पर पानी के लिये चले गये थे वापसी में टावर के पास मैने सुरेन्द्र उर्फ सुन्दर की सहमति से फर्जी मुकदमा बनाने के उद्देश्य से सुरेन्द्र उर्फ सुन्दर के तमंचे से गोली मारी दी थी जोकि उसके सीने में लग गई और सुरेन्द्र उर्फ सुन्दर घायल होकर वही टावर के पास गिर गया था कुछ देर बाद पुलिस आ गयी जो सुरेन्द्र उर्फ सुन्दर को घायल अवस्था मे लेकर सिढपुरा अस्पताल चली गयी थी। डाक्टरो ने सुरेन्द्र उर्फ सुन्दर को मरा हुआ घोषित कर दिया ।

आपको ज्ञात हो बीते 6सितम्बर को रूपेन्द्र पुत्र श्री सुरेद्र सिंह निवासी ग्राम ढूँढरा थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज द्वारा थाना सिढ़पुरा पर सूचना दी कि दिनांक 05.09.2022 को समय करीब 11.00 बजे रात्रि में मेरे पिता सुरेन्द्र पुत्र प्यारेलाल उम्र करीब 45 वर्ष, भूपेन्द्र पुत्र अमर सिंह नि0 ग्राम ढूढरा थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज के साथ खेत पर बाजरा की फसल में पानी लगाकर घर वापस आ रहे थे तभी रास्ते में टावर के पास पहले से घात लगाये बैठे भूपेन्द्र पुत्र हेसराज व हंसराज पुत्र नाथूराम निवासीगण ढूँढरा थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज व अन्य दो व्यक्ति द्वारा मेरे पिता सुरेन्द्र पुत्र प्यारेलाल को गोली मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया । गोली लगने की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुँची तथा डायल 112 व स्थानीय पुलिस द्वारा घायल सुरेन्द्र को PHC सिढ़पुरा लेकर पहुँचे तो डाक्टरों ने घायल सुरेन्द्र को मृत घोषित कर दिया । जिसके सम्बन्ध में थाना सिढ़पुरा पर मु0अ0सं0 157/2022 धारा 302 भादवि बनाम भूपेन्द्र पुत्र हंसराज नि0 ग्राम ढूंढरा थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज 2. हंसराज पुत्र नाथूराम नि0 ग्राम ढूंढरा थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज 3. 02 व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी थी । साक्ष्य संकलन एवं गुण दोष के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 120बी भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी । अभियुक्त भूपेन्द्र से तमंचे के बारे में पूछा तो उसने बताया कि तमंचे को ढूंढरा गांव से सैलोट गांव को जाने वाले रास्ते के पास स्थित नदी के किनारे घूरे में छिपा दिया था । पुलिस द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल तमंचे को बरामद कर लिया । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *