कासगंज (सू0वि0)।  मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि जनपद में 16 जुलाई से 22 जुलाई 2021 तक भूजल सप्ताह मनाया जायेगा। इस बार इसका मुख्य विचार बिन्दु- जल संरक्षण है एक संकल्प। नहीं है इसका कोई विकल्प।।  रखा गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन, भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कोविड 19 को महामारी घोषित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशाषी अभियंता जलनिगम, लघु सिंचाई, भूमि संरक्षण अधिकारी, डीपीआरओ, सहित सम्बन्धित अधिकारियों व समस्त खण्ड विकास अधिकारियों व ईओ को निर्देश दिये हैं कि कोरोना प्रोटोकाल के दृष्टिगत 16 से 22 जुलाई 2021 तक भूजल सप्ताह का आयोजन कराना सुनिश्चित करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *