कासगंज: विधान सभा स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिये भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रिटनिंग अधिकारी द्वारा निर्वाचन अवधि के दौरान तीन बार प्रत्याशियों के लेखे का निरीक्षण किये जाने का प्राविधान है।

विधानसभा क्षेत्र 100-कासगंज के उपजिला मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग आफीसर पंकज कुमार तथा विधानसभा क्षेत्र अमांपुर के उपजिला मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग आफीसर रवेन्द्र कुमार ने  क्षेत्र के समस्त प्रत्याशियों को सूचित किया है कि लेखा निरीक्षण के लिये 18 फरवरी 2022 निर्धारित है। आप व्यय पंजिका, बैंक पासबुक अद्यतन प्रविष्टि के साथ, व्यय सम्बन्धित बिल वाउचर मूल रूप में तथा अनुमति की प्रतियां जो अब तक प्राप्त की गई हैं सहित नियत तिथि पर व्यय अनुवीक्षण टीम के समक्ष ईवीएम स्ट्रांगरूम कलेक्ट्रेट परिसर कासगंज में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *