बदायूँ : 23 जून। जिलाधिकारी द्वारा विभागवार वृक्षारोपण हेतु आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्ध करायी गयी कार्य योजना के अनुसार गढडा खुदान की प्रगति की समीक्षा की गयी, जिसमें ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, पशुपालन विभाग बेसिक शिक्षा, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं राजस्व विभाग के द्वारा गढडा खुदान की प्रगति उपलब्ध करायी शेष अन्य विभाग द्वारा गढडा खुदान की प्रगति नहीं दी गयी जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कडी नाराजगी व्यक्त की गयी तथा समस्त कार्यदायी विभागों को निर्देशित किया गया कि दिनांक 25.06.2022 तक गढडा खुदान कर प्रमाण पत्र प्रभागीय निदेशक, बदायूॅं को उपलब्ध करायें तथा 27 जून 2022 तक पौध की मॉंग भी उपलब्ध करायेगें ताकि आपकी मांग के अनुसार पौध उपलब्ध करायी जा सके।
35 करोड वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2022 की जियो टैगिग 01 जुलाई 2022 से हरीतिमा एप के द्वारा की जायेगी, जिसमें समस्त विभागों को एक ब्लाक स्तर पर नोडल तथा वृक्षारोपण स्थल प्रभारी का आईडी/पासवर्ड बनाकर जियो र्टैगिग किया जायेगा। इसका विशेष ध्यान रखा जाय कि एक स्थल पर न्यूनतम 20 पौध उपलब्ध होनी चाहिए। जिलाधिकारी द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि 01 जुलाई से 15 अगस्त 2022 वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2022 वृहद स्तर पर सम्पूर्ण जनपद में अभियान के रूप में चलाया जायेगा।