कासगंज : तीन लाख की चोरी व लूट की विभिन्न घटनाओं में वांछित चल रहे 25-25 हजार रूपये के दो ईनामी अपराधी गिरफ्तार, कब्जे सवा लाख रुपये नकद, 03 किग्रा0 डायजापाम, 02 चाकू, चोरी की बाइक बरामद

कोतवाली कासगंज क्षेत्र के रहने वाले वादी ब्रह्मप्रकाश शर्मा पुत्र बेचेलाल शर्मा नि0 मौ0 मोहन गन्दा नाला चित्रगुप्त कालौनी कासगंज द्वारा यूनियन बैंक से 03 लाख रूपये निकालकर थैले में रखकर साइकिल से घर जा रहे थे, तभी गांधी मूर्ति स्थित एक दुकान के सामने साइकिल खड़ी कर सामान लेने लगे तो मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति साइकिल से रुपयों भरा थैला उतार कर फरार हो गये थे । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली कासगंज पर वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 572/22 धारा 379 भादवि बनाम दो अज्ञात अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया था ।

07 सितम्बर को वादी सूरजभान पुत्र श्री राजभान नि0 राजेन्द्रनगर थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज के साथ दो अज्ञात बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा सहनाई पैलेस पटियाली रोड पर वादी की कनपटी पर तमंचा रखकर 40 हजार रूपये लूट कर ले गये । जिसके सम्बन्ध में थाना गंजडुण्डवारा पर वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 211/22 धारा 392 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण 1. दिनेश शर्मा पुत्र श्रीपाल शर्मा निवासी विजयगढ़ रोड़ अकराबाद जनपद अलीगढ़ 2. पप्पु सोनकर पुत्र श्री रमेश सोनकर निवासी लाटूस रोड़ थाना अनवरगंज जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है तथा अन्य 02 अभियुक्तगण 1. रामवावू पुत्र दौजीराम निवासी करहेला थाना अकराबाद जनपद अलीगढ 2. झव्वू उर्फ सुल्तान पुत्र सुब्बायान उर्फ अनवार निवासी मदार गेट थाना देहली गेट जनपद अलीगढ अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे ।

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में चोरी व लूट की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु स्थानीय पुलिस व एसओजी सहित 03 टीमों का गठन किया गया तथा पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्तों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया गया । गठित टीमों द्वारा किये गये निरन्तर सार्थक प्रयासों के क्रम में सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज की मदद से शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान राजकोल्ड तिराहे से अभियुक्तगण 1. झब्बू उर्फ सुल्तान पुत्र सुब्बायान उर्फ अनवार नि0 मौ0 मदार गेट थाना देहली गेट जनपद अलीगढ़ 2. रामबाबू पुत्र दोजीराम नि0 करहेला थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त की । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 लाख 25 हजार रुपये नकद, 03 किलो डायजापाम, 02 चाकू व चोरी की 01 मोटर साइकिल पल्सर रंग काला बरामद की गयी है । पूछताछ मे अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि दिनांक 05.09.2022 को गांधी मूर्ति चौराहे से अपने अन्य दो साथी साथी पप्पू सोनकर व दिनेश शर्मा उपरोक्त के साथ मिलकर एक व्यक्ति की साइकिल से एक थैला चोरी किया था जिसमें 03 लाख रूपये मिले थे तथा दिनांक 07.09.2022 को गंजडुण्डवारा में हुई लूट की घटना में भी हम लोग संलिप्त थे तथा इसके अतिरिक्त जनपद के थाना सिढ़पुरा एवं जनपद बदायूँ के थाना सहसवान में हुई घटनाओं में भी शामिल थे । वांछित अभियुक्तगण की गिऱफ्तारी व बरामदगी के आधार पर कोतवाली कासगंज सुसंगत धाराओं अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *